Bhupen Borah joins BJP: प्रियंका सुलझाती रहीं गुटबाजी, CM हिमंत ले उड़े कांग्रेस नेता!

असम विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी से इस्तीफा देकर 22 फरवरी को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

330
भूपेन बोरा भाजपा में शामिल होते हुए
भूपेन बोरा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

Bhupen Borah joins BJP: असम विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Borah) ने पार्टी से इस्तीफा देकर 22 फरवरी को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। भूपेन कुमार बोरा के लम्बे समय से बीजेपी में जाने की चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि असम कांग्रेस में आंतरिक कलह की वजह से पार्टी को छोड़ा है। सबसे बड़ी बात यह कि प्रियंका गांधी असम दौरे पर है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है। Bhupen Borah joins BJP

यह भी पढ़ें:Pakistan airstrikes: जंग की कगार पर पाक-अफगान! पाकिस्तान ने दागीं मिसाइलें, 23 मलबे में दबे   

‘कौन हैं भूपेन बोरा ?’
भूपेन बोरा ने 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व द्वारा ‘अनदेखी’ किए जाने और उचित सम्मान न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने लगभग 32 वर्षों तक कांग्रेस में रहे। वे 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष भी रहे हैं। बोरा लखीमपुर जिले की बिहपुरिया (Bihpuria) विधानसभा सीट से दो बार (2006 और 2011) विधायक रहे हैं। Bhupen Borah joins BJP

राहुल का फोन नहीं आया काम
2025 में कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद से हटाकर गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिससे वे नाराज चल रहे थे। उन्हें जमीनी स्तर का नेता माना जाता है’ जिन्होंने तरुण गोगोई की सरकार में संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था। बीजेपी में शामिल होने से पहले, ऐसी भी खबरें है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोन पर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बोरा अपने फैसले पर अडिग रहे। जो यह दिखाता है कि बोरा का कांग्रेस से किस हद तक मोह भंग हो गया है। Bhupen Borah joins BJP

यह भी पढ़ें: CM Yogi: दुनिया देखेगी भगवा का तेज, जापान-सिंगापुर में गूंजेगा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का डंका!

बोरा का बड़ा आरोप कांग्रेस हुआ ‘मुस्लिमीकरण’
सबसे बड़ी बात यह है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद बोरा के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। सरमा ने उन्हें ‘असम कांग्रेस का आखिरी प्रमुख हिंदू नेता’ बताते हुए कहा कि भाजपा में आना उनके लिए ‘घर वापसी’ जैसा है। बोरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब असम के मूल निवासियों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है और पार्टी का ‘मुस्लिमकरण’ हो गया है। उन्होंने धुबरी के सांसद रकीबुल हुसैन के बढ़ते प्रभाव पर भी असंतोष जताया। माना जा रहा है कि बोरा के बीजेपी में जाने से कांग्रेस के कई अन्य जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है, जिससे चुनाव से पहले कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है। Bhupen Borah joins BJP

यह भी पढ़ें : Jan Ashirwad Yatra : असम के सभी जिलों में निकलेगी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’,जानें BJP का राज्यसभा चुनाव का प्लान

प्रियंका बैठकें करती रहीं हिमंत कांग्रेस नेता ले उड़े
प्रियंका गांधी गुवाहाटी में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए रणनीतिक बैठकें करती रहीं, लेकिन मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। बैठक के बीच ही खबर आई कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल हो गए। जिससे कांग्रेस का ‘मिशन असम’ धरा का धरा रह गया।

‘प्रियंका को रात तीन बजे तक बैठना पड़ा रहा’
प्रियंका के असम में ताबड़तोड़ बैठक करने पर तीखा आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर गहरी गुटबाजी चल रही है और इसे सुलझाने के लिए वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को रात तीन बजे तक बैठना पड़ा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि प्रियंका गांधी को असम आकर कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सुलझानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच कुछ अल्पसंख्यक बहुल सीटों को लेकर विवाद चल रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। Bhupen Borah joins BJP

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.