Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीएम शिंदे लेंगे कैबिनेट बैठक

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जारी आंदोलन को सोमवार को हिंसा और आगजनी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

123

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के मुद्दे पर जारी आंदोलन (Movement) के मद्देनजर राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने सोमवार देररात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) को राजभवन (Raj Bhavan) बुलाकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर हालात पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है। अगर हिंसा नहीं रुकती तो मंगलवार कई जिलों में कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

आंदोलनकारियों ने सोमवार दिनभर बीड़ , जालना, छत्रपति संभाजी नगर, हिंगोली, नासिक आदि जिलों में नेताओं के घर और कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार मुख्यमंत्री को राजभवन पर तलब किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देररात राजभवन गए। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई। कल मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें कुछ वक्त चाहिए। फिर भी मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) हठधर्मिता पर आमादा हैं।

मराठा आरक्षण पर विधानमंडल का विशेष
आपको बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में पैदा हुई दुविधा से बाहर निकलने के लिए सोमवार देर रात तक आंदोलन जारी था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खबर है कि सरकार में शामिल तीनों दल विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने और मराठा आरक्षण पर फैसला लेने के मुद्दे पर आम सहमति पर पहुंच गये हैं। आज सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की गई है। इससे अहम जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- Asian Champions Trophy : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 2-1 से हराया

कैबिनेट बैठक में मराठा आरक्षण को लेकर अहम फैसला
मराठा आंदोलनकारियों ने समृद्धि हाइवे सहित कई जगह यातायात रोका। जालना के बदनापुर में ट्रेन रोकने का भी प्रयास किया था। आज शिंदे सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस अधीक्षकों से चर्चा करने वाले हैं । साथ ही आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में मराठा आरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.