Manjalpur By-election: गुजरात की मांजलपुर सीट पर BJP ने लहराया जीत का परचम, सतीश पटेल 30,499 वोटों से विजयी

कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि मतदान के अंतिम चरण में भाजपा की ओर से भय का माहौल बनाया गया, जिसका चुनाव परिणाम पर प्रभाव पड़ा।

41
सतीश पटेल, भाजपा के विजयी उम्मीदवार, मांजलपुर उपचुनाव में
भाजपा के सतीश पटेल ने मांजलपुर उपचुनाव में जीत हासिल की।

Manjalpur By-election: गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के भीखा रबारी को 30,499 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने जीत के बाद कहा कि मांजलपुर की जनता ने जिस प्रकार स्वर्गीय योगेश पटेल (योगेश काका) को अपना स्नेह और समर्थन दिया था, उसी प्रकार उन्हें भी भरपूर आशीर्वाद और विश्वास दिया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय मांजलपुर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

इसे भी पढ़ें: Governor Meeting: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि मतदान के अंतिम चरण में भाजपा की ओर से भय का माहौल बनाया गया, जिसका चुनाव परिणाम पर प्रभाव पड़ा।

उल्लेखनीय है कि मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चुनाव में 37.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सोमवार को 19 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को विजयी घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Bankipur Bypoll: मतगणना के 15वें चरण में प्रशांत किशोर ने बनाई 8,202 वोटों की बढ़त

इस जीत के साथ भाजपा ने मांजलपुर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और स्वर्गीय योगेश पटेल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सफलता हासिल की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.