Night Sky: खगोल प्रेमियों के लिए 18 से 22 सितंबर के बीच का समय खास रहने वाला है। इस अवधि में सौरमंडल का शुक्र ग्रह अधिकतम चमक के दौर में दिखाई देगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखने पर इसे नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। साफ मौसम में इसके लिए टेलीस्कोप या दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी।(Night Sky)
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि में शुक्र की चमक लगभग -4.8 मैग्नीट्यूड तक पहुंच सकती है, जो रात के आकाश के सबसे चमकीले तारे सीरियस से लगभग 20 गुना अधिक है। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखने पर शुक्र सबसे चमकीले बिंदु के रूप में दिखाई देगा। साफ मौसम में इसे घर की छत से भी नग्न आंखों से देखा जा सकेगा।(Night Sky)
एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीरेंद्र यादव के अनुसार, इस अवधि में शुक्र की चमक के अध्ययन के साथ उसके वायुमंडल और बादलों की परतों का भी वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है।(Night Sky)
ये भी पढ़ेंः Mohali: बड़ी वारदात नाकाम, फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले लॉरेंस गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि शुक्र को पृथ्वी की ‘जुड़वां बहन’ कहा जाता है, क्योंकि उसका आकार और द्रव्यमान पृथ्वी के समान है, लेकिन उसका वातावरण बेहद घना है। इसमें मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड के बादल हैं और सतह का तापमान लगभग 475 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। वैज्ञानिकों के लिए यह अब भी महत्वपूर्ण सवाल है कि पृथ्वी के समान आकार और द्रव्यमान वाला शुक्र अत्यधिक गर्म और जीवन के लिए प्रतिकूल ग्रह कैसे बना। शुक्र की अधिकतम चमक का यह दौर उसके वातावरण और अन्य विशेषताओं के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।(Night Sky)
Join Our WhatsApp Community
