Bankipur Bypoll: मतगणना के 15वें चरण में प्रशांत किशोर ने बनाई 8,202 वोटों की बढ़त

मतगणना कुल 31 चरणों में संपन्न होनी है। अभी आधी से अधिक मतगणना शेष होने के कारण अंतिम परिणाम आना बाकी है।

49
प्रशांत किशोर भाषण देते हुए, चुनावी माहौल में
प्रशांत किशोर ने मतगणना के दौरान अपनी बात रखी।

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 15वें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 8202 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

आठवें चरण तक मिले रुझानों के अनुसार जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 29752 मत मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 21550 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 6755 मत मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: Puri Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को धरोहर का दर्जा दिलाने की पहल, ओडिशा CM ने केंद्र से मांगा सहयोग

मतगणना कुल 31 चरणों में संपन्न होनी है। अभी आधी से अधिक मतगणना शेष होने के कारण अंतिम परिणाम आना बाकी है। शेष चरणों की गिनती के साथ बढ़त में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद ही आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल 15वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8202 मतों की बढ़त के साथ मुकाबले में आगे चल रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.