महागठबंधन से मांझी के अलग होते ही पटना से दिल्ली तक बढ़ी हलचल, रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

हम नेता जीतन राम मांझी के महागठबंधन से अलग होने को भाजपा एक बड़ा मौका मान रही है। समझा जा रहा है कि अगले कुछ समय में मांझी एनडीए में फिर से शामिल हो जाएंगे।

106

बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी हम के महागठबंधन से अलग होने के बाद बिहार से दिल्ली तक की राजनीति में हलचल बढ़ गयी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सक्रिय हो गए हैं।

समझा जा रहा है कि अगले कुछ समय में मांझी एनडीए में फिर से शामिल हो जाएंगे। मांझी के महागठबंधन से अलग होने के संकेत तो अप्रैल में निल गया था, जब उन्होंने राजनीति के चाणक्य अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। मांझी के साथ ही उनके बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

जेपी नड्डा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
नीतीश सरकार ने जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाने का फैसला लेते हुए 16 जून को कैबिनेट का विस्तार करने की घोषणा की है, जबकि 14 जून को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसके लिए बिहार से सम्राट चौधरी सहित कोर ग्रुप के सभी सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

मोहसिन ने किया कुबूल 400 लोगों का कराया धर्मांतरण, राजेश को बनाया रियाज! अब आव्हाड साहब क्या उत्तर देंगे?

बैठक में इन नेताओं के शामिल होने की संभावना
दिल्ली में होने वाली भाजपा बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और बिहार के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के शामिल होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.