Aam Aadmi Party: प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को बचाया? जानिये, सीन से क्यों गायब हैं ‘आप’ के सांसद

लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में चार और पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सीन से गायब हैं।

1351

Aam Aadmi Party: एक ओर जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) और उनकी आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) बुरे दौर से गुजर रहे हैं, वहीं पार्टी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा(Party Rajya Sabha MP Raghav Chadha) कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में चड्ढा केजरीवाल और पार्टी के लिए लड़ने की बजाय मैदान छोड़कर लंदन (London)में समय बिता रहे हैं।

 जेल में आम आदमी पार्टी के कई नेता
लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में चार और पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उधर, शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही सांसद संजय सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, डाॅ. सत्येद्र जैन पहले से ही जेल में हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ऐसे कठिन समय में पार्टी का साथ और मैदान छोड़कर लंदन में जाकर बैठ गए हैं। गौरतलब है कि वह पंजाब के भी प्रभारी हैं।

जाल में नहीं फंसना चाहते हैं चड्ढा?
असल में, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी चड्ढा भारत क्यों नहीं आए? यह सबसे अहम सवाल है। वे पार्टी के दबाव में नहीं आना चाहते? या फिर किसी ने उनके भारत आने पर रोक लगा दी है? यह सवाल भी पूछा जा रहा है।

राघव चड्ढा की आंख में समस्या 
बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा की आंख में समस्या है। इसके चलते वह 8 मार्च को ऑपरेशन के लिए लंदन गए थे। हालांकि, वे अन्य कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इससे संदेह बढ़ रहा है कि क्या वह वाकई आंख की समस्या का ऑपरेशन कराने लंदन गए हैं या फिर जानबूझकर परेशानी से दूर रहना चाहते हैं।

हिंदुस्थान पोस्ट की खास खबर
वास्तव में “हिन्दुस्थान पोस्ट” को मिली जानकारी कुछ अलग है। राघव चड्ढा ने फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की है। परिणीति की बड़ी बहन( चचेरी) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा भारतीय राजनीति में काफी मशहूर हैं। खासकर आयकर विभाग, सीबीआई, ईडी के अधिकारियों के बीच उनकी अच्छी-खासी पहचान है। इस वजह से शराब घोटाले के मामले में ईडी किसके खिलाफ कार्रवाई करेगी? आम आदमी पार्टी के कौन-से नेता रडार पर हैं? प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है।

प्रियंका चोपड़ा संकटमोचक?
प्रियंका चोपड़ा को एक सूत्र से पता चला कि केजरीवाल के बाद अगली बारी राघव चड्ढा की है। ये सुनकर चोपड़ा के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगर राघव चड्ढा गिरफ्तार होते हैं तो उनकी बहन परिणीति की मुश्किलें बढ़ेंगी। इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति से कहा कि अगर राघव चड्ढा भारत जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा ने ही राघव चड्ढा को समझाया और भारत न जाने की सलाह दी। इतना ही नहीं, उन्हें लंदन से कोई भी विवादास्पद बयान न देने के लिए भी कहा गया। इसलिए राघव चड्ढा लंदन में रुके हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.