Assam में में क्यों बढ़ी मुस्लिमों की जनसंख्या? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया यह दावा

असम के प्रदेश अध्यक्ष भबेश कलिता ने कहा कि राज्य में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 14 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का चुनाव जीतना निश्चित है।

82

Assam: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष भबेश कलिता(Bhabesh Kalita) ने कहा है कि कांग्रेस और वामपंथी दलों(Bhabesh Kalita) के कारण ही असम में मुसलमानों की संख्या(Bhabesh Kalita) इतनी अधिक बढ़ गई। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि किस प्रकार मुसलमानों को यहां आगे बढ़ाया गया है।

14 में से 13 पर भाजपा की जीत निश्चित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 9 मई को प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 14 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का चुनाव जीतना निश्चित है। हालांकि, उन्होंने धुबड़ी सीट पर एनडीए उम्मीदवार की जीत को लेकर अनिश्चितता जतायी।

Maharashtra Politics: प्रियंका चतुर्वेदी की अभद्र टिप्पणी से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, संजय निरुपम ने जताई आपत्ति

पहले चरण के सभी सीटों पर जीतने का दावा
एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण में संपन्न हुए राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बगैर किसी प्रतिद्वंदिता के चुनाव जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के हुए मतदान में जहां डिफू, सिलचर, शोणितपुर तथा मंगलदै सीटों पर पार्टी बगैर किसी मुकाबला का चुनाव जीतेगी। वहीं नगांव और करीमगंज सीट पर पार्टी का मुकाबला होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले और दूसरे चरण की सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की है। जबकि, तीसरे चरण को लेकर उन्होंने कहा कि बरपेटा, कोकराझाड़ और गुवाहाटी सीट पर भाजपा और एनडीए जीतने जा रही है। वहीं, तीसरे चरण में हुए मतदान में धुबड़ी सीट को लेकर अभी भी कुछ दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे से लोग भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष कलिता ने पत्रकारों के कई सवालों के सीधे-सीधे उत्तर दिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.