History of 9 November: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का किया गया शिलान्यास

यह तारीख भारतीय अस्मिता के प्रतीक के रूप में युगों-युगों तक जानी जाएगी। रामभक्तों के लिए यह यादगार तारीख है। 09 नवंबर 1989 को ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया गया था।

912

देश-दुनिया के इतिहास में 09 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय अस्मिता के प्रतीक के रूप में युगों-युगों तक जानी जाएगी। रामभक्तों के लिए यह यादगार तारीख है। 09 नवंबर 1989 को ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया गया था। इसके ठीक 30 साल बाद 09 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की संविधान बेंच ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में फैसला सुनाया। मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश दिए। इससे सदियों पुराना विवाद खत्म हो गया।

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में अयोध्या मामले पर जो फैसला सुनाया, उसे सभी पक्षों ने मानने से इनकार कर दिया था। 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को मुस्लिम पक्ष, रामलला विराजमान और निर्मोही अखाड़े में बराबर बांट दिया था। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनाने की प्रक्रिया तेज हुई। पांच अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया। …और अब भव्य मंदिर कुछ माह बाद बनकर तैयार हो जाएगा।

QS Asia University Rankings: भारत में शीर्ष पर आईआईटी मुंबई! जानिये, किस स्थान पर हैें अन्य संस्थान

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1236ः मुगल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।

1580ः स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।

1729ः ब्रिटेन, फ़्रांस और स्पेन ने सेवाइल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्ष से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।

1794ः रूसी सेना ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।

1887ः अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।

1917ः बोल्शेविक (रूस) की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।

1918ः यरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार।

1918ः जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।

1937ः जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।

1948ः जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।

1949ः कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।

1953ः कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।

1962ः अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1985ः एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।

1989ः ब्रिटेन में मृत्युदंड की सजा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।

2000ः उत्तर प्रदेश से विभाजित कर उत्तराखंड को नया राज्य बनाया गया।

2001ः एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ में घुसी।

2005ः फ्रांस में आपातकाल घोषित।

2005ः जॉर्डन के तीन होटलों पर आत्मघाती हमला। 60 से ज्यादा लोग मारे गए।

जन्म

1818ः महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव।

1877ः कवि मोहम्मद इकबाल।

1889ः प्रसिद्ध पत्रकार और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति।

1904ः भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी।

1914ः खूबसूरत अभिनेत्री और आविष्कारक हेडी लामार।

1931ः जाने-माने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद्, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद् लक्ष्मी मल्ल सिंघवी।

1936ः प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’।

1980ः फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी।

निधन
1941ः संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा।

1953ः जाने-माने संगीतकार गुलाम हैदर।

1962ः भारत के बड़े समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे।

1970ः – मौजूदा फ्रांसीसी गणराज्य के जनक फ्रैंच राजनेता चार्ल्स डी गॉल।

1980ः स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी।

2005ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन।

2011ः भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित हरगोविन्द खुराना।

2020ः स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फादर वालेस।

दिवस
-राष्ट्रीय विधिक (कानूनी) सेवा दिवस

-विश्व उर्दू दिवस

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.