भारत मंडपम के जी20 शिल्प बाजार में एमपी के हस्तशिल्प और जनजातीय कला का प्रदर्शन

दो दिवसीय शिल्प बाज़ार के मध्यप्रदेश पेवेलियन में प्रदेश के एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत प्रसिद्ध और लोकप्रिय शिल्प का भी प्रदर्शन किया गया है।

292

देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे जी20 शिखर सम्मलेन में भाग ले रहे विदेशी प्रतिनिधियों और अन्यों के लिए भारत मंडपम के शिल्प बाज़ार में मध्यप्रदेश के समृद्ध हस्तशिल्प और जनजातीय कलाकृतियों की विस्तृत श्रंखला का प्रदर्शन किया गया है। यह जानकारी शनिवार को जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने दी।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्ड स्वाइप की सुविधा
उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय शिल्प बाज़ार के मध्यप्रदेश पेवेलियन में प्रदेश के एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत प्रसिद्ध और लोकप्रिय शिल्प का भी प्रदर्शन किया गया है। पेवेलियन में चंदेरी साड़ी, महेश्वरी साड़ी, बाघ और बुटिक प्रिंट, सीधी की दरियाँ, लौह शिल्प और मेटल की कलाकृतियां, गोंड पेंटिंग्स, जूट से निर्मित कैरी बैग्स, फाइल कवर्स, लेदर बैग्स, बाँस चटाई, ज़री वर्क इत्यादि के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की गई है। डिजिटल भुगतान के लिए पेवेलियन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्ड स्वाइप की सुविधा है। खरीदे गये उत्पादों की पेकिंग इको-फ्रेंडली पेपर बैग में की जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से फोरेक्स काउंटर भी शिल्प बाज़ार में स्थापित किया गया है।

बिहार के Chandrashekhar का नया चरित, जन्माष्टमी उत्सव में करने लगे मोहम्मद पैगंबर की हुजूरी

2023 के पद्म श्री पुरस्कार विजेता परेश राठवा भी शामिल
उन्होंने बताया कि प्रदेश के पेवेलियन में वर्ष 2017 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पवन झारिया द्वारा तारापुर की सुप्रसिद्ध हस्तथप्पा छपाई कला नान्दना ब्लाक प्रिंट्स की 12 विभिन्न प्रक्रियाओं का सजीव प्रदर्शन भी किया जा रहा है। शिल्प बाज़ार में ट्राईफेड के ट्राइब्स इंडिया पेवेलियन में भी मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग्स, महेश्वरी साड़ियां और भील आभूषण प्रदर्शित किये जा रहे हैं। वर्ष 2023 के पद्म श्री पुरस्कार विजेता परेश राठवा इस पेवेलियन में भील, भिलाला, नायक और राठवा जनजातियों की अनुष्ठानिक पिथौरा पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.