बिहार के Chandrashekhar का नया चरित, जन्माष्टमी उत्सव में करने लगे मोहम्मद पैगंबर की हुजूरी

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल विधायक और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का हिंदू विरोध सर्वविदित है। उनका नया बयान फिर विवाद उत्पन्न कर रहा है।

209

रामचरित मानस पर अपने विवादित बोल से विवाद खड़ा करनेवाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर नया बवाल खड़ा कर लाए हैं। अबकी उन्होंने मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। शिक्षा मंत्री का यह बयान ज्ञान के वैश्विक केंद्र रहे नालंदा में कही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने अपना ज्ञान दर्शन अबकी नालंदा (Nalanda) में किया है। वहां, बाबा अभयनाथ धाम परिसर (Baba Abhaynath Dham Parisar) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shrikrishna Janmashtmi) के उत्सव में मंत्री को बुलाया गया था। वहां हिंदू (Hindu) आस्थावानों (Chandrashekhar) का मंच मिला तो चंद्रशेखर अपनी इस्लामी तालीम (Islami Education) का परिचय कराने लगे। इसके पहले चंद्रशेखर ने रामचरित मानस (Ramcharita Manasa) पर आक्षेपार्ह्य टिप्पणी की थी। जिसको लेकर हिंदू समाज आक्रोषित था। परंतु, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपने मंत्री पर एक शब्द भी नहीं बोला। अब हिंदुओं के आस्था के केंद्र बाबा अभयनाथ धाम में मंच पर खड़े होकर चंद्रशेखर का इस्लामी राग किसी को नहीं पसंद आ रहा है।

क्या कहा चंद्रशेखर ने?
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि, जब दुनिया में ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान बढ़ गए तो मध्य एशिया में प्रभु परमात्मा ने एक शानदार पुरखा, प्रोफेट मर्यादा पुरुषोत्तम को पैदा किया। इस्लाम आया ईमान लाने के लिए, इस्लाम आया बेईमानी के खिलाफ, शैतानी के खिलाफ।

ये भी पढ़ें – चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की तस्वीर, कुछ यूं दिखी फोटो

रामचरित मानस पर दिये विवादित बोल
जनवरी 2023 में चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने रामचरित मानस को नफरत फैलानेवाला ग्रंथ कहा था। नालंदा मुक्त विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में चंद्रशेखर ने कहा था कि, रामचरित मानस समाज को बांटनेवाला ग्रंथ है। मनु स्मृति में समाज के 85 प्रतिशत आबादी को गालियां दी गई हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.