चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की तस्वीर, कुछ यूं दिखी फोटो

चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद से ही लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर लगातार तस्वीरें जारी कर रहा है।

215

चंद्रमा (Moon) के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग (Landing) के बाद से लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) लगातार तस्वीरें जारी कर रहे हैं। इसी बीच एक और नई तस्वीर सामने आई है। जिसे डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार से लिया गया है।

इसरो ने एक्स पर जारी की तस्वीर
https://twitter.com/isro/status/1700436507159359834?s=20

यह भी पढ़ें- G-20 Summit: फरीदाबाद पुलिस ने मेट्रो स्ट्रेशनों पर चलाया सर्च अभियान, लोगों से की ये अपील

दरअसल, सिंथेटिक एपर्चर रडार रडार सिग्नल की सतह को भेदने की क्षमता के कारण ग्रहों की सतहों और उपसतह का अध्ययन करने के लिए एक शक्तिशाली रिमोट सेंसिंग उपकरण है। यह सतह की सामग्री और संरचना के प्रति भी संवेदनशील है। यह सतह पर बिखरे हुए पदार्थ को भी प्राप्त करता है। रडार होने के कारण यह सूरज की रोशनी के बिना भी तस्वीरें ले सकता है।

23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई
गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसके बाद चंद्रयान-3 ने कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। आपको बता दें कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। हालांकि, इससे पहले अमेरिका, चीन, रूस चंद्रमा के विभिन्न हिस्सों पर सफल लैंडिंग कर चुके हैं।

देखें यह वीडियो- G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे दिल्ली, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.