सपा में सबकुछ ठीक नहीं! चाचा-भतीजे के बीच खटास बढ़ने के मिले संकेत

दिनेश यादव तीन अक्टूबर को कांग्रेस का दामन थामेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

121

इस समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल के बीच फिर मनमुटाव के संकेत मिलने लगे हैं। इसी कारण शिवपाल इस समय अपने लोगों को दूसरी पार्टियों में जाने से रोक नहीं रहे। यही कारण है कि शिवपाल के खास, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और इलाहाबाद विवि के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में जाने की तैयारी कर चुके हैं।

कांग्रेस में शामिल होंगे दिनेश यादव
दिनेश यादव तीन अक्टूबर को कांग्रेस का दामन थामेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं। पूरे प्रदेश से असंतुष्ट सपा कार्यकर्ता दिनेश यादव के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे और उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसी दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शिवपाल यादव ने इसके लिए आशीर्वाद भी दे दिया है।

Nepal: सम्बन्ध विच्छेद के लिए मुसलमानों को विशेषाधिकार नहीं, तीन तलाक पर भी लगा सर्वोच्च झटका

सपा छोड़ने का बताया कारण
इस संबंध में दिनेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का समाजवाद ही खत्म हो गया है। इस कारण समाजवादी पार्टी के साथ रहना अब उपयुक्त नहीं समझा और कांग्रेस में जा रहा हूं। हकीकत में समाजवाद अगर है तो कांग्रेस में है, जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी वोट डालकर चुना जाता है। वह भी एक दलित समाज के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमान संभाली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.