मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, मुंबईकरों को मिली गर्मी से राहत!

मुंबई के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पालघर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

120

महाराष्ट्र (Maharashtra) के लोगों को आखिरकार भीषण गर्मी (Scorching Heat) से राहत मिल गई। वहीं सपनों की नगरी मुंबई (Mumbai) में शनिवार (24 जून) को मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से ही मुंबई समेत उपनगरों में बारिश (Rain) शुरू हो गई है। इस वर्ष राज्य में मानसून के आगमन में देरी हुई और बिपरजॉय चक्रवात का मानसून की प्रगति पर बड़ा प्रभाव पड़ा। लेकिन चक्रवात का असर कम होते ही मानसून फिर से सक्रिय हो गया है।

गौरतलब हो कि पिछले शुक्रवार को विदर्भ में मॉनसून ने दस्तक दी थी और आज मॉनसून ने मुंबई में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में विदर्भ में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में विदर्भ के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

मराठवाड़ा में ज्यादा बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। क्योंकि, कोंकण तट पर तेज हवाएँ चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी, इस बीच मराठवाड़ा में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है।

पालघर में येलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र का पालघर जिला भी मंगलवार तक येलो अलर्ट पर है। साथ ही आपको बता दें कि शनिवार से मंगलवार तक रायगढ़, रत्नागिरी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। सिंधुदुर्ग में भी सोमवार तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

देखें यह वीडियो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में दिया ऐतिहासिक भाषण

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.