असम में बाढ़ से दो लोगों की मौत, पाँच लाख प्रभावित

144

असम में बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के 19 जिलों के पाच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  के अनुसार, बाढ़ के पानी से 10782.80 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित बजाली उपमंडल हुआ है जहां 2.67 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यह गांव प्रभावित हुए
बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, तामुलपुर और उदलगुरी जिलों के 1,538 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें – एमपी में कांस्टेबल जीडी के पदों पर निकली भर्ती 

एसडीआरएफ  आपातकालीन सेवा के लिए
एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और नागरिक सुरक्षा कर्मी विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव अभियान में लोगों कि सहायता कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.