एशियन गेम्स 2023 में भारत ने रचा इतिहास, जीता 100वां मेडल

आज भारत के लिए बड़ा दिन है, एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है, भारत के कुल पदक 100 हो गए हैं।

100

चीन (China) के हांगझोऊ (Hangzhou) में एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) ने शानदार शुरुआत की है। पदक (Medals) जीतने में भारत कई देशों से आगे है। भारत ने अपना पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और तब से जीत का सिलसिला जारी है।

2018 एशियाई खेलों में, भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 पदक अर्जित करके एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदकों का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में भारतीय टीम ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत के सामने 100 से ज्यादा पदक जीतने का लक्ष्य हासिल करने की चुनौती है। महिला निशानेबाजी टीम ने 24 सितंबर को हांगझोऊ में भारत के लिए पदक का खाता खोला था।

यह भी पढ़ें- NewsClick Case: न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब, विदेशी फंडिंग में चीनियों से जुड़े ISI एजेंट

एशियाई खेल 2023 में यह भारत का 100वां पदक
एशियाई खेल 2023 में भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत ने अब महिला कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि एशियाई खेलों में महिला कबड्डी स्पर्धा का फाइनल मैच भारत और चीनी ताइपे के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 26-25 के अंतर से जीत लिया। एशियाई खेल 2023 में यह भारत का 100वां पदक है। इसी वजह से यह पदक बेहद खास माना जा रहा है। भारत ने आज तक एशियाई खेलों में कभी भी 100 पदक नहीं जीते थे। यह पहली बार है जब भारत ने एशियाई खेलों में पदकों का शतक लगाया है।

पहला हाफ भारत के नाम
एशियन गेम्स के महिला कबड्डी में भारत और चीनी ताइपे के बीच खेले गए फाइनल मैच की बात करें तो यह मैच बेहद रोमांचक था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी खेला गया। जहां कभी भारत तो कभी चीनी ताइपे की टीम बढ़त ले रही थी। भारत ने इस मैच की जोरदार शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त बना ली, लेकिन इसके बाद भारतीय महिला टीम डिफेंस में अपनी बढ़त खोने लगी। पहले हाफ के बाद भारतीय महिला टीम 14-9 की बढ़त के साथ आगे थी।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 25
रजतः 35
कांस्यः 40
कुलः 100

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.