CWG 2026: ’39 पदक किसी चमत्कार से कम नहीं’… भारत के प्रदर्शन पर आनंद महिंद्रा हुए गदगद

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में महिंद्रा ने कहा कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे भारत के पारंपरिक मजबूत खेल शामिल नहीं थे।

44
आनंद महिंद्रा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पर बात करते हुए
आनंद महिंद्रा ने भारत के प्रदर्शन की सराहना की।

CWG 2026: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन की उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के इन 39 पदकों का महत्व केवल संख्या से नहीं आंका जा सकता।

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में महिंद्रा ने कहा कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे भारत के पारंपरिक मजबूत खेल शामिल नहीं थे। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को चौथा स्थान दिलाया। उनके अनुसार यह उपलब्धि भारत की बढ़ती खेल क्षमता का प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2026 Special: महादेव के स्वरूप का वो रहस्य, जिसे जानकर बदल जाएगी सोच

ग्लासगो खेलों में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। वहीं एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। खास बात यह रही कि 38 भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम एक पदक जीता, जबकि गुलवीर सिंह दो पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बने।

आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी हर बड़े टूर्नामेंट में नए मानक स्थापित कर रहे हैं। अब भारत की ताकत केवल कुछ चुनिंदा खेलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश कई खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2026 Special: महादेव के स्वरूप का वो रहस्य, जिसे जानकर बदल जाएगी सोच

उन्होंने यह भी कहा कि ग्लासगो में मिला यह प्रदर्शन 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिए बेहद उत्साहजनक है। महिंद्रा की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर भी भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जमकर सराहना की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.