एआईएफएफ पुरस्कार : राहुल गुप्ता बने सर्वश्रेष्ठ रेफरी, इस खिलाड़ी को चुना गया फुटबॉलर ऑफ द ईयर

एआईएफएफ ने 26 जुलाई को सीजन के लिए एआईएफएफ पुरस्कारों के हिस्से के रूप में सीजन 2022-2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ रेफरी और सहायक रेफरी के पुरस्कारों की घोषणा की।

153

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को राहुल गुप्ता को 2022-23 सीज़न के लिए सर्वश्रेष्ठ रेफरी और किशन चंद जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी नामित किया।

एआईएफएफ ने 26 जुलाई को सीजन के लिए एआईएफएफ पुरस्कारों के हिस्से के रूप में सीजन 2022-2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ रेफरी और सहायक रेफरी के पुरस्कारों की घोषणा की।

खास बातेंः

-36 वर्षीय राहुल गुप्ता घरेलू सर्किट के सबसे अनुभवी फुटबॉल रेफरी हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने पिछले कुछ सीजन में घरेलू लीग में 30 मैचों में अंपायरिंग की है।

-अन्य पुरस्कारों में, भारत और मुंबई सिटी एफसी के विंगर लालियानजुआला छांगटे को हाल ही में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और राष्ट्रीय टीम के लिए उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर नामित किया गया।

26 जुलाई का इतिहासः आओ मनाएं कारगिल विजय दिवस

-बेंगलुरु में वार्षिक आम बैठक के बाद वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा कल्याण को दिया गया।

-वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का पुरस्कार भारत के पूर्व खिलाड़ी क्लिफोर्ड मिरांडा को दिया गया, जिन्होंने ओडिशा एफसी को सुपर कप जीत और एएफसी कप क्वालीफिकेशन भी दिलाया।

-अंडर-17 टीम की वर्तमान मुख्य कोच, भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया पारथी वलप्पिल को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का पुरस्कार दिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.