बीरभूम विस्फोट मामलाः मुख्य आरोपी सहित ‘इतने’ लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह बात सामने आई है कि लाल्टू और न्यूटन को लक्ष्य कर बम मारे गए थे। जिसमें न्यूटन की मृत्यु हो गई। इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है।

127

पश्चिम बंगाल के बीरभूम विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित छह लोगों को धर दबोचा है। यह गिरफ्तारियां 4 फरवरी की देर रात विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर की गई है। इस मामले में मुख्य आरोपित का नाम शुजाउद्दीन है।

3 फरवरी को हुआ था विस्फोट
उल्लेखनीय है कि माड़ग्राम अस्पताल जंक्शन पर 3 फरवरी की रात करीब दस बजे बम धमाका हुआ था। बम विस्फोट में तृणमूल पंचायत प्रमुख भुट्टो शेख के भाई लाल्टू शेख गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी न्यूटन शेख की मृत्यु हो गई। लाल्टू को बम से घायल होने के बाद पहले रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

सुनियोजित था हमला
इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह बात सामने आई है कि लाल्टू और न्यूटन को लक्ष्य कर बम मारे गए थे। जिसमें न्यूटन की मृत्यु हो गई। इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर और जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.