यूक्रेन का लाइमैन के पूर्वी लॉजिस्टिक्स हब पर पूर्ण नियंत्रण का दावा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है। रूस के लिए यह क्षेत्र जमीनी संपर्क बनाने के लिए अहम केंद्र था।

96

रूस के हमलों से टूट चुके यूक्रेन ने 2 अक्टूबर को बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना ने लाइमैन के पूर्वी लॉजिस्टिक्स हब पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया है। रूस से जंग में कुछ हफ्तों से पिछड़ रहे यूक्रेन के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है। रूस के लिए यह क्षेत्र जमीनी संपर्क बनाने के लिए अहम केंद्र था।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र के नांदेड़ में पिकअप वाहन पलटा, 28 लोग घायल

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग के अनुसार शहर पर लहराते यूक्रेन के झंडे यह दर्शाते हैं कि यूक्रेन, रूसी सेना को हटाने में सक्षम है और उसने दिखाया कि यूक्रेन के उन्नत पश्चिमी हथियारों की तैनाती पुतिन की सेना पर भारी पड़ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 2 अक्टूबर को कहा कि देश के सैनिकों की सफलता लाइमैन पर फिर से कब्जा करने तक सीमित नहीं है। यूक्रेन की सेना ने खेरसोन क्षेत्र के अरखानहेल्स्के और मायरोलीयूबिवका बस्तियों को भी मुक्त करा लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.