Tamil Nadu: एन्नोर बंदरगाह के पास अमोनिया गैस का रिसाव, मछुआरों की बस्ती में हड़कंप

अमोनिया गैस के रिसाव से भयभीत कुछ मछुआरे बस्ती से पलायन कर गए हैं। बीमार पड़े लोगों के परिजन सड़कों पर उतर आए हैं।

189

Tamil Nadu: तमिलनाडु में एन्नोर बंदरगाह (ennore port) के पास अमोनिया गैस के रिसाव (Ammonia gas leak) से मछुआरों की बस्ती में हड़कंप मच गया। बस्ती के कई लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीक के अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही आज सुबह एन्नोर बंदरगाह के पास उर्वरक निर्माण कंपनी (fertilizer manufacturing company) की पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया है। यह पाइप लाइन मछुआरों की बस्ती से गुजरती है। उधर, अमोनिया गैस के रिसाव से भयभीत कुछ मछुआरे बस्ती से पलायन कर गए हैं। बीमार पड़े लोगों के परिजन सड़कों पर उतर आए हैं। वह सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Weather: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, जमीन से आसमान तक कोहराम, येलो अलर्ट जारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.