Weather: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, जमीन से आसमान तक कोहराम, येलो अलर्ट जारी

आज सुबह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड तक घना कोहरा छाया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई है।

170

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में (Delhi-NCR) आज सुबह घना कोहरा (Dense fog) छाया हुआ है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बस, रेल और विमानों (buses, trains and planes) की आवाजाही पर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने आज से शुक्रवार तक तीन दिन सुबह अति घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट
राज्यों के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आज सुबह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड तक घना कोहरा छाया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई है। इन सभी राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। दिल्ली-एनसीआर में पारा बुधवार सुबह छह बजे 7.6 डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश के लखनऊ व प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभान ने अपने पूर्वानूमान में दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

केरल, पुडुचेरी और लक्ष्यदीप में बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु के तटीय इलाकों के साथ केरल, पुडुचेरी और लक्ष्यदीप में आगामी चार दिन तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कोहरे की वजह से मंगलवार को मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति बमुश्किल से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिल्ली पहुंचने वाली 12 उड़ानें डायवर्ट की गईं। 14 ट्रेनें कई घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Iraq को अमेरिका का कड़ा संदेश, देश की सुरक्षा के लिए दी यह चेतावनी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.