Sukma: सुरक्षा कैंप शुरू होने के दिन ही नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़, हुतात्मा हुए इतने जवान, 2021 में भी हुई थी बड़ी घटना

जिस इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, वहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।

137

Sukma: बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास मंगलवार को नक्सलियों के हमले (Naxalite attacks) में तीन सुरक्षा जवान बलिदान (3 soldiers martyred) हो गए। गोलीबारी में घायल (injured) 14 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

इसी इलाके में 2021 में गई थी 23 जवानों की जान
मंगलवार को जिस इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, वहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी। सुकमा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) नक्सल गतिविधि पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार को ही यहां सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है। यहां से आज दोपहर कोबरा, एसटीएफ व डीआरजी के जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग में नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमले में 3 जवानों के बलिदान होने की खबर है। मुठभेड़ में 14 जवान घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर भेजे जाने की तैयारी है।

नक्सल समस्या से मुक्ति के लिए सुरक्षा बल संकल्पित
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के मुताबिक क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहित में विचार करते हुए आज दोबारा मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में कैम्प स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु समर्पित होकर कार्य करेंगे। (हि.स.)

यह भी पढ़ें – Meri Fasal Mera Byora: मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर क्यों जरूरी है पंजीकरण ? जानें क्या हैं उद्देश्य

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.