एसटीएफ ने छह गांजा तस्करों को दबोचा! जानिये, ट्रक के पीछे किस तरह छिपाया गया था नशे का सामान

एसटीएफ अधिकारियों और कोकओवन थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान में ओडिशा गांजा लेकर आ रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

98

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने ओडिशा से आ रही गांजा की बड़ी खेप जब्त कर 350 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही गांजा लदे ट्रक में मौजूद छ: लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

350 किलो गांजा बरामद 
18 मई को एसटीएफ सूत्रों ने बताया है कि 17 मई रात के समय दुर्गापुर बैरेज के पास श्यामपुर इलाके में एक संदिग्ध ट्रक के गुजरने की पुख्ता सूचना एसटीएफ को पहले से मिल गई थी। वहां पुलिस की टीम ने बैरिकेडिंग कर दी थी और जैसे ही ओडिशा नंबर की गाड़ी पहुंची उसे रोककर तलाशी अभियान चलाया गया। उसमें 350 किलो गांजा बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें – असम: बाढ़ ने अन्नदाता की मेहनत पर फेरा पानी, इन क्षेत्रों में धान की फसल तबाह

छह लोग गिरफ्तार
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया है कि ट्रक के पीछे लकड़ी और लोहे का एक गुप्त केबिन बनाया गया था। उसी में गांजा को छुपा कर ले जाया जा रहा था। 22 बोरे में भरकर गांजा रखे गए थे। एसटीएफ अधिकारियों और कोकओवन थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान में यहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया, जो ट्रक पर मौजूद थे। इनमें से एक नंदघाट का रहने वाला है जबकि बाकी पांच लोग नदिया के नवदीप के निवासी हैं। पुलिस को पता चला है कि ओडिशा के जलेश्वर से गांजा नवदीप ले जाया जा रहा था। इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.