त्यागी की घोषणा, उन नीतियों पर संचालित होगी नई भारतीय किसान यूनियन

भारतीय किसान यूनियन दो धड़ों में बंट गया है। किसान आंदोलन में राकेश टिकैत की तानाशाही के विरुद्ध नेताओं ने अपनी नई यूनियन बला ली है।

88

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बुधवार को एक होटल में वार्ता के दौरान कहा कि भाकियू का बंटवारा हो गया है। हम किसी भी राजनैतिक दल को अपना मंच साझा नहीं करने देंगे।

भाकियू (टिकैत) की किसी नेता या पार्टी को किसान यूनियन के मंच पर नहीं आने देने की विचारधारा थी। लेकिन समय के साथ ये विचारधारा बदल गई। उन्होंने कहा कि हमारी किसी पार्टी से लड़ाई नहीं है, हमारी लड़ाई राज्य और केंद्र सरकार से है। हम पूरी ताकत के साथ किसान, व्यापारी और गरीब की आवाज उठाएंगे।

ये भी पढ़ें – संजय राऊत के विरुद्ध न्यायालय पहुंचे किरिट और मेधा सोमैया

मांगेराम त्यागी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत हमारे ईश्वर और आदर्श हैं। भाकियू (अराजनैतिक) बाबा टिकैत के विचारों और आदर्शों पर चलेगी। उन्होंने राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए कहा कि राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया। ईवीएम की सुरक्षा करना किसान यूनियन का काम नहीं है। मांगेराम त्यागी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसान की लड़ाई लड़ने में जान की बाजी भी लगा देगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.