महाराष्ट्रः खंडाला घाट में छह वाहनों में भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत

मुंबई-पुणे यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेस-वे पर छह वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह को बचा लिया गया।

117

मुंबई-पुणे यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेस-वे पर खंडाला घाट में 18 अक्टूबर को तड़के साढ़े पांच बजे के करीब छह वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद यहां हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। बाद में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने मिलकर बड़ी मुश्किल से इन गाडियों में फंसे शवों तथा लोगों को बाहर निकला। इसके बाद सुबह लगभग सात बजे यातायात फिर से बहाल किया गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई जा रहे तेज रफ्तार के टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसका टेंपो सामने से सब्जी लेकर आ रहे एक टेंपो से जा टकराया। प्रारंभिक जानकारी यह है कि यह विचित्र दुर्घटना हुई, जिसमें छह वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।

ये भी पढ़ेंः जानिये, आर्यन खान ड्रग्स मामले का क्या है बिहार-नेपाल कनेक्शन!

इनकी मौत
दुर्घटना में हुंडई कार के चालक और एक अन्य व्यक्ति तथा चिकन वाहक टेंपो के चालक सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई,जबकि छह लोगों को बचा लिया गया। बोरघाट पुलिस, खोपोली यातायात पुलिस, आइआरबी, डेल्टा और मृत्युंजय देवदूत संस्था ने वाहनों में फंसे शवों के साथ ही लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.