क्या आप जानते हैं भारत का वह राज्य जहां दो बच्चे पैदा करने पर मिलेगी सरकारी भेंट?

देश में जनसंख्या बढ़ोत्तरी को लेकर चिंता है, वहीं कुछ जनजातीय क्षेत्रों में तेजी से घटती जनसंख्या चिंता का विषय है। इसको लेकर कारगर कदम उठाने की पहले सरकारें कर रही हैं।

86

देश में दो संतान पैदा करने की ही सरकार से मान्यता है, इससे अधिक होने पर संबंधित व्यक्ति सरकारी नौकरी या चुनाव नहीं लड़ सकता। परंतु, इसी समय देश का एक ऐसा राज्य भी हैं, जहां के मुख्यमंत्री ने एक से अधिक बच्चे हैं सबसे अच्छे कहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विशेष सुविधाओं की घोषणा की है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थानीय समुदायों में तेजी से घटती जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसका समाधान ढूंढने के लिए मुख्यमंत्री ने नागरिकों को एक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करनेवाले कार्यक्रम चलाने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार महिलाओं को एक से अधिक बच्चे पैदा करने पर 365 दिनों को मैटर्निटी लीव देने और उनके पति 30 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है। इसके अलावा तीन बच्चों वाले दंपतियों को दो वेतन बढ़ोत्तरी सरकार की ओर से देने का निर्णय किया गया है।

ये भी पढ़ें – भारत को मिली बड़ी सफलता, अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित

अधिक बच्चे सबसे अच्छे
सिक्किम देश का सबसे कम जनसंख्या वाला देश है। राज्य में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार है। राज्य में प्रति महिला एक बच्चे का ग्रोथ रेट है। मुख्यमंत्री तमांग ने कहा है कि, उनकी सरकार राज्य में आईवीएफ सुविधा संपन्न अस्पतालों का गठन कर रही है। इससे फर्टिलिटी रेट बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.