दिल्ली में हिंदू लड़के की हत्या के बाद बवाल- इलाके में तनाव, मुस्लिम युवकों पर आरोप!

तीन युवकों में हुई लड़ाई में एक युवक की पीट-पीट हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भड़क गया।

82

राजधानी दिल्ली के बलजीत नगर में भिड़े दो गुटों के लड़ाई में एक युवक को पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इस मारपीट में नीतेश और आलोक दोनों घायल हो गए थे। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही नीतेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान उफीजा, अदनान और अब्बास के रूप में की है।

राजधानी दिल्ली के बलजीत नगर में दो गुटों में लड़ाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन युवकों में हुई लड़ाई में एक युवक की पीट-पीट हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भड़क गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दो गुटों के लड़ाई में नीतेश नाम के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उफीजा, अदनान और अब्बास पर है। लड़ाई में नीतेश और आलोक घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नीतेश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि आरोपी फरार हैं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है इस मामले में कोई कम्युनल एंगल नहीं है।

ये भी पढ़ें – मशहूर टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की खुदखुशी, सुसाइड नोट से खुलेगा राज!

पुलिस ने बताया कि लड़ाई दो गुटों में हुई। एक तरफ नीतेश, आलोक और मोंटी थे, जबकि दूसरी तरफ उफीजा, अदनान और अब्बास थे। झगड़े की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि विवाद की शुरुआत नीतेश और आलोक ने की थी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। लड़ाई में नीतेश और आलोक घायल हो गए थे। बाद में नीतेश की की मौत हो गई।

हत्या के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी है। लोगों का कहना है कि नीतेश की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी हुई है। वहीं मौके पर RAF समेत भारी फोर्स तैनात किया गया है। नीतेश के परिजनों ने बताया कि वह नीतेश बजरंग दल और संघ से जुड़ा हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.