राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से अधिक लोकप्रिय होने के फर्जी दावे के बाद सामने आया कांग्रेस का एक और बड़ा झूठ

कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह पटवारी उर्फ जीतू ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का महिमा मंडन करने के चक्कर में झूठी तस्वीर साझा कर दी।

93

चुनाव दर चुनाव कमजोर होती कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है कि वह ऐसा क्या कारनामा करे कि उसकी नैया पार हो जाये। इस क्रम में वह झूठे दावे और गलत तस्वीरें साझा कर लोगों को भटकाने का काम कर रही है। आज तक के नाम से एक सर्वे में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से अधिक लोकप्रिय बताने के बाद अब राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में झुठी तस्वीर शेयर करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला उजागर होने के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।

दरअस्ल कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह पटवारी उर्फ जीतू ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का महिमा मंडन करने के चक्कर में झूठी तस्वीर साझा कर दी। उन्होंने दावा किया कि वायनाड के सांसद राहुल गांधी की यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जन सैलाब उमड़ पड़ा, पूरा भारत चल पड़ा।” इसके साथ ही एमपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सुप्रभात और भारत जोड़ो यात्रा का हैशटेग भी लगाया। जैसे ही इसे फर्जी होने की बात सामने आई , ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

नेटिजंस करने लगे ट्रोल
दरअस्ल ट्विटर पर जैसे ही यह पोस्ट डाली गई, जागरूक यूजर्स ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। यूजर लाला ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, “ये तस्वीर स्टॉक नामक फोटो प्लेटफॉर्म से ली गई और इसे नाइजीरिया में लिया गया। इसका भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबंध नहीं है। दरअस्ल ये तस्वीर नाइजीरिया की अजुसा स्ट्रीट रिवाइवल क्रूसेड की है। ये विरोध प्रदर्शन 2019 में किया गया था। ये ईसाई धर्म से संबंधित है। इस तस्वीर को एडिट कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

राहुल गांधी को बताया प्रधानमंंत्री मोदी से अधिक लोकप्रिय
इससे पहले भी कांग्रेस ने एक बड़ी गल्ती की थी। उसने आज तक मीडिया चैनल के नाम से झूठा दावा पेश कर राहुल गांधी को मोदी से अधिक लोकप्रिय होने का दावा किया। आज तक के हवाले से पार्टी ने राहुल गांधी की अप्रूवल रेटिंग 52 प्रतिशत और नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 46 प्रतिशत बतायी। लेकिन सच यह है कि आज तक ने ऐसा कोई सर्वे ही नहीं किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.