West Bengal: दिवाली पर कोलकाता में उपद्रव, जानिए क्यों 45 लोग गिरफ्तार?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार (20 अक्टूबर) की रात जब लोकल ट्रेन दुर्गानगर और बिराटी स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, तभी कुछ शरारती युवकों ने चलती ट्रेन के डिब्बे को निशाना बनाकर तेज़ धमाके वाले पटाखे (चॉकलेट बम) फेंके।

221
Close-up of hands in handcuffs.
A close-up image of hands secured in handcuffs.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में काली पूजा (Kali Puja) और दीपावली (Diwali) की रात जहां पूरा कोलकाता उत्सव (Kolkata Celebrations) की रोशनी में नहाया हुआ था, वहीं कई इलाकों में अवैध आतिशबाजी और उपद्रव ने माहौल को दहला दिया। सबसे खतरनाक घटना पूर्व रेलवे की बनगांव लाइन पर देखने को मिली, जहां शरारती तत्वों ने एक चलती ट्रेन पर ‘चॉकलेट बम’ फेंके, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

इन घटनाओं के बीच, कोलकाता पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध पटाखे जलाने और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने के आरोप में सोमवार देर रात तक कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – Police Memorial Day: देश में कब होगा नक्सलवाद का अंत? राजनाथ सिंह ने बता दिया वर्ष

चलती ट्रेन पर फेंके पटाखे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार (20 अक्टूबर) की रात जब लोकल ट्रेन दुर्गानगर और बिराटी स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, तभी कुछ शरारती युवकों ने चलती ट्रेन के डिब्बे को निशाना बनाकर तेज़ धमाके वाले पटाखे (चॉकलेट बम) फेंके। धमाकों की आवाज़ इतनी तीव्र थी कि कई यात्री बुरी तरह घबरा गए और डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों ने कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी। एक यात्री ने इसे “जानलेवा लापरवाही” बताया। इसी तरह की एक अन्य घटना दमदम और बेलगछिया मेट्रो स्टेशनों के बीच भी सामने आई, जहाँ मेट्रो ट्रेन की दिशा में कुछ लोगों ने पटाखे फेंके, जिससे यात्रियों ने खुद को असुरक्षित महसूस किया।

जानवर भी परेशान, मेट्रो रूम में घुसा कुत्ता
पटाखों के इस आतंक का असर बेजुबान जानवरों पर भी दिखा। राजधानी कोलकाता में एक अलग ही तस्वीर नजर आई, जहां तेज आवाज वाले पटाखों से डरकर एक स्ट्रीट डॉग (आवारा कुत्ता) जान बचाने के लिए मेट्रो के एक कमरे में जा घुसा।

45 गिरफ्तार, 522 किलो पटाखे जब्त
कोलकाता पुलिस मुख्यालय (लालबाज़ार) ने मंगलवार सुबह जानकारी दी कि अदालत द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे तक 29 लोगों को अनुशासनहीन व्यवहार और सार्वजनिक उपद्रव के मामलों में गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, 16 अन्य व्यक्तियों को निर्धारित सीमा से अधिक आवाज़ वाले अवैध पटाखे जलाने पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि निगरानी टीमों ने विभिन्न इलाकों से पटाखे जलाने से जुड़ी कई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारियां कीं। रात 8 बजे तक 522 किलोग्राम अवैध पटाखे भी ज़ब्त किए गए।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.