Raipur: नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, भारी मात्रा में नशीली टैबलेट और प्रतिबंधित सिरप जब्त

पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

10
Raipur: नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, भारी मात्रा में नशीली टैबलेट और प्रतिबंधित सिरप जब्त
Raipur: नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, भारी मात्रा में नशीली टैबलेट और प्रतिबंधित सिरप जब्त

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन, 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स, बिक्री की नगदी और एक बुलेट वाहन जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। (Raipur)

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि, कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास दोपहिया वाहन में सवार तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और कफ सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। (Raipur)

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आर्यन खान उर्फ रूशान खान (23) कोटा रायपुर, सलमान खान (19) संजय नगर , टिकरापारा और शेख युसुफ (40) फुल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में रखी बोरियों से 900 नशीली टैबलेट और 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपितों से इन दवाओं के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। (Raipur)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,200 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन भी जब्त किया है। मामले में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 201/26, धारा 21(सी), 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Raipur)

यह भी पढ़ें: Bribe Case: 50 लाख रिश्वत केस में बड़ा एक्शन, धारवाड़ तहसीलदार अब भुगतेंगे किए की सजा

सप्लायर और नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से नशीली दवाओं के सप्लायर, खरीदी के स्रोत और बिक्री नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (Raipur)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.