दिल्ली हिंसाः ऐसे गिरफ्तार हुए दो और आरोपी!

दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने दो मुख्य आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है।

87

दिल्ली के लाल किले पर 26 जनवरी को हिंसा के साथ ही धार्मिक झंडा फहराए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम मोहिंदर सिंह खालसा और मनदीप सिंह हैं। ये दोनों जम्मू के रहनेवाले हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। फिलहाल इन्हें दिल्ली लाया गया है। इनमें से एक आरोपी मोहिंदर सिंह यूनाइटेड कश्मीर फ्रंट का अध्यक्ष बताया जा रहा है।

ये पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली हिंसा के दौरान लाल किले पर चढ़ने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। जसप्रीत दिल्ली के स्वरुप नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। कई वीडियो में वह तलवार से करतब दिखाते हुए और लाल किले पर चढ़ते हुए दिखा था।

ट्रैक्टर परेड में हुआ था शामिल
मनिंदर ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में भाग लेने के लिए वह स्वरुप नगर से अपने दोस्तों के साथ निकला था। उसके साथ बाइक पर कुल छह लोग परेड में शामिल हुए थे। इनमें से एक मनिंदर और दूसरा जसप्रीत था।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली हिंसाः जानिये….. पुलिस के हत्थे चढ़ा मनिंदर सिंह कौन है?

500 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
बता दें कि 26 जनवरी को कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा में करीब 500 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, वहीं एक किसान की भी मोत हो गई थी। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान पिछले करीब तीन महीने से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.