Prayagraj News: संगम नगरी के धूमनगंज थाना क्षेत्र से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। सुलेमसराय के जेपी नगर में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी (IAS) श्रीचंद्र के बेटे है।
कमरे में फंदे से लटका मिला शव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नातक के छात्र हिमांशु ने सोमवार शाम करीब 5 बजे अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। (Prayagraj News)
बेरोजगारी और गृहक्लेश बनी वजह?
प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में यह बात निकलकर आई है कि हिमांशु ने मात्र दो महीने पहले ही अपनी पसंद की लड़की शिवानी से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस का अनुमान है कि इसी मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। (Prayagraj News)
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के समय मृतक के पिता श्रीचंद्र घर पर मौजूद नहीं थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हिमांशु की मां निर्मला देवी, पत्नी शिवानी और बड़े भाई सुधांशु इस सदमे से टूट चुके हैं और घर में मातम छाया हुआ है। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय के मुताबिक, गहन तलाशी के बावजूद कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। (Prayagraj News)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
