Praveen Nettaru Murder Case: NIA की बड़ी सफलता, एक और फरार इनामी आरोपी उमर अरेस्ट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक के बीजेपी नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई हत्या के केस में एक और फरार आरोपी को अरेस्ट किया है।

72

Praveen Nettaru Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कर्नाटक के बीजेपी नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई हत्या के केस में एक और फरार आरोपी को अरेस्ट किया है। इसी के साथ इस बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक अरेस्ट किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। (Praveen Nettaru Murder Case)

4 लाख का इनामी उमर फारूक कोच्चि से अरेस्ट
एनआईए ने गुरुवार (6 अगस्त, 2026) को बताया कि फरार आरोपी उमर फारूक एमआर (Umar Farooq MR) को केरल के कोच्चि से विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में अरेस्ट किया गया। उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और कोर्ट से गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए एनआईए ने चार लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। (Praveen Nettaru Murder Case)

प्रतिबंधित PFI की साजिश बैठक में शामिल था उमर
जांच एजेंसी के अनुसार, उमर फारूक के विरुद्ध पहले ही भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की अलग-अलग धाराओं के तहत चार्जशीट दायर किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि उसने दूसरे आरोपियों के साथ सुलिया कस्बे में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यालय में आयोजित साजिश संबंधी बैठक में भाग लिया था। (Praveen Nettaru Murder Case)

उमर फारूक पर रेकी और हमले के आरोप
एनआईए के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला कि उमर फारूक ने सह-आरोपी को अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने पर सहमति दी थी, ताकि बेल्लारे गांव में संभावित लक्ष्य की पहचान और हत्या से पहले रेकी की जा सके। उस पर अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर इस मामले के एक संरक्षित गवाह की हत्या का प्रयास करने का भी आरोप है। (Praveen Nettaru Murder Case)

कोच्चि-होसुर से दो आरोपियों की गिरफ्तारी
एनआईए ने बताया कि इससे पहले जुलाई में भी उसने इस मामले के दो अन्य फरार आरोपियों अब्दुल नासिर पी उर्फ नासिर और नौशाद को क्रमशः केरल के कोच्चि तथा तमिलनाडु के होसुर से अरेस्ट किया था। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर समन्वित अभियान के तहत की गई थी। (Praveen Nettaru Murder Case)

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: शिवभक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम, कोलकाता के भक्तों ने बनाया इतने किलो का विशाल कांवड़

2022 में हुई थी प्रवीण नेत्तारू की हत्या
एनआईए ने बताया कि मामले में अभी भी दो आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कन्नड़ जिले के भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारू की 26 जुलाई 2022 को हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद व्यापक जनाक्रोश को देखते हुए मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। जांच एजेंसी के अनुसार, हत्या प्रतिबंधित पीएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई व्यापक आपराधिक साजिश का हिस्सा थी। (Praveen Nettaru Murder Case)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.