Atiq Ahmed Son Death: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय कार डिवाइडर से टकराई

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

49
Atiq Ahmed's son Aban Ahmed after a fatal car accident.
Aban Ahmed tragically lost his life in a road accident.

Atiq Ahmed Son Death: एक बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई है , जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ और उनकी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की आशंका जताई गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आबान अहमद और एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Praveen Nettaru Murder Case: NIA की बड़ी सफलता, एक और फरार इनामी आरोपी उमर अरेस्ट

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद के बेटे अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद हैं। उन्हें 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। आबान अहमद अपने साथियों के साथ अली से मुलाकात करने के लिए झांसी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें: Press Freedom: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की हत्या ने उठाए गंभीर सवाल, क्या मीडिया पर बढ़ता दमन पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है?

गौरतलब है कि अतीक अहमद के पांच बेटे थे। इनमें असद अहमद की वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अली अहमद वर्तमान में जेल में बंद हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं। इस हादसे के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.