‘सीमा’ उल्लंघन कर पाकिस्तान से वह भारत पहुंची, क्या देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं?

पाकिस्तान की सीमा हेदर बिना वीजा और बिना किसी विशेष रोकटोक के भारत आ गई। सीमा के साथ उसकी तीन बेटियां और एक बेटा भी है। यह भारत की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

170
सीमा हैदर पाकिस्तान

सीमा लांघकर पाकिस्तान से भारत आई महिला को लेकर मीडिया में सनसनी मची हुई है। यह महिला और उसका भारतीय मित्र विवाह कराने की मांग भारतीय प्रशासन से कर रहे हैं। लेकिन, इस पूरे प्रकरण में एक बड़े खतरे की ओर अनदेखी किये जाने की बात भी सामने आ रही है कि कैसे पाकिस्तान से भारत एक महिला बिना वीजा के प्रवेश करके आ जाती है।

सीमा अब्दुल हैदर (Seema Abdul Haider) पाकिस्तान (Pakistan) से हैं, उनकी भेंट भारत (India) के सचिन (Sachin) से प्रतिबंधित वीडियो गेम पब जी (PubG) पर हुई थी। दोनों की भेंट प्रेम में बदली और चार बच्चों की मां सीमा अब्दुल हैदर भारत बिना वीजा के ही पहुंच गई। भारत में बिना वीजा के मिले प्रवेश वह भी नाबालिग बच्चों के साथ सुरक्षा को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। इन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

राष्ट्र निष्ठ अधिवक्ता से खुला भेद
सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को रविवार 2 जून 2023 के दिन पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह भेद खुला एक जागरुक अधिवक्ता के कारण, जिसके पास सचिन और सीमा हैदर विवाह पंजीकरण के लिए पहुंचे थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, सीमा और सचिन मई से ही साथ हैं। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ (तीन बेटी, एक बेटा) मई 15 से 20 तारीख मध्य ही भारत आ गई थी।

एक प्रतिष्ठित समाचार माध्यम को अपना नाम न छापने की शर्त पर दिये साक्षात्कार में अधिवक्ता ने बताया कि,

‘मैं आश्चर्य में था जब देखा कि, सीमा हैदर और उसके बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं। वह सचिन से विवाह के लिए कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांग रही थी। उसने कहा है कि, वह सचिन से विवाह करना चाहती है। अधिवक्ता ने बताया कि, सीमा हैदर पाकिस्तान में घरेलू हिंसा की पीड़िता है। उसका पति सऊदी अरब रहता है, वह छोटी-छोटी बातों पर भी उसके साथ मारपीट करता था। वह पिछले चार वर्षों से अपने पति से नहीं मिली है। सीमा हैदर ने बताया कि, उसका भाई पाकिस्तानी सेना में है। सीमा हैदर पिछले शुक्रवार को मेरे पास आई थी, जैसे ही वह कार्यालय से निकली, मेरे एक सहयोगी ने उसका पीछा किया। जब मुझे पता चला कि, वह राबुपुरा में रहते हैं तो मैंने पुलिस को जानकारी दे दी।’

‘सीमा’ नाम से खा गए धोखा
दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सुरेशराव अरविंद कुलकर्णी ने इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि, सचिन और सीमा हैदर को बस से बल्लभगढ़ जाते हुए हिरासत में लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए नोएडा लाया गया है। पूछताछ में सीमा हैदर ने बताया कि, पाकिस्तान से भारत आने के लिए सीमा हैदर ने अपने परिजनों का सिंध के खैरपुर में स्थित घर 12 लाख बेच दिया है। सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से वीजा लेकर नेपाल पहुंची थी। वहां से बस बदलते-बदलते सीमा ने भारत में प्रवेश किया। इस मार्ग में सुरक्षा एजेंसियों के लोगों ने जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम सीमा बताया तो एजेंसियां सीमा नाम और चार बच्चों के साथ होने से विश्वास में आ गए और सीमा अब्दुल हैदर यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गई। वहां पर सीमा का इंतजार सचिन कर रहा था।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
सीमा हैदर से पूछताछ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां, दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस कर रही है। यह एजेंसियां सीमा के पाकिस्तानी दस्तावेज, भारत में आने की सच्चाई और मोडस ऑपरेंडी की जांच कर रही हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी दूतावास को भी इस विषय में जानकारी दे दी गई है।

भारत में प्रवेश की नियम
पाकिस्तान से भारत आने के लिए भारतीय दूतावास से वीजा प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसके लिए आवेदन करने के बाद पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास सुरक्षा संबंधी सभी जांच और आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करके ही वीजा देती है। इसके लिए विमान सेवा, रेलवे और सड़क मार्ग से भारत में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके बिना भारत में प्रवेश संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें – झारखंड सरकार में मंत्री बनीं बेबी देवी नहीं पढ़ सकीं शपथ पत्र, अब उड़ रहा मजाक!

नेपाल में हुई थी पहली भेंट
सीमा के प्रेमी सचिन के अनुसार वे पहली बार 10 मार्च को नेपाल में मिले थे। वहां दोनों कुछ दिन रहे थे, उसके बाद अपने अपने देश लौट गए। अब सीमा और सचिन भारत में मिले हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.