लंदन के खालिस्तानियों के भारतीय संबंधों का भंडाफोड़, एनआईए की पंजाब हरियाणा में कार्रवाई

लंदन स्थित भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी हमला सुनियोजित षड्यंत्र था। जिसके पीछे के अपराधियों पर कार्रवाई प्रक्रिया सरगर्मी से आरंभ हो गई है।

162
भारतीय उच्चायोग लंदन खालिस्तानी हमला
प्रतिकात्मक चित्र

लंदन स्थित खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग पर हमला किया था। उसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है, इस संबंध में पंजाब और हरियाणा में 31 स्थानों पर छापेमारी की गई है। जिसमें खालिस्तानियों के भारतीय संबंधों की पोलखोल होगी साथ ही राष्ट्रीय प्रतीक के अपमानकर्ताओं को सजा दिलाने का कार्य भी शुरू होगा।

लंदन (London) के भारतीय उच्चायोग (Indian High commission) पर खालिस्तानियों (Khalistani) ने 19 मार्च 2023 को हमला (Attack) कर दिया था। इस हमले में 50 से अधिक लोग सम्मिलित थे। इस प्रदर्शन में खालिस्तानियों ने उच्चायोग में तोड़फोड़ की, भारतीय प्रतीक तिरंगे झंडे (Indian Tricolor) को अपमानित करने का प्रयत्न किया, जिसे उच्चायोग के कर्मी ने रोक दिया। इसमें कर्मियों को चोटें भी आई थीं। इस संबंध में एनआईए भारत में खिलास्तानी संबंधों को उजागर करके कार्रवाई कर रही है।

पंजाब और हरियाण में छापा
भारत में एनआईए (NIA) पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में छापेमारी (raid) कर रही है। जिसमें 31 स्थानों का समावेश है। पंजाब में मोगा, बर्नाला, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, तरन तारन, लुधियाना, गुरुदासपुर, एसबीएस नगर, अमृतसर, मख्तसर, संगरूर, पटियाला और मोहाली का समावेश है जबकि, हरियाणा के सिरसा में भी कार्रवाई चल रही है।

लंदन के अपराधी
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया था। यह प्रदर्शन के रूप में शुरू हुआ था, जिसे दल खालसा (Dal Khalsa) का गुरचरण सिंह (Gurcharan Singh), खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (Khalistan Liberation Front) का अवतार सिंह खंदा (Avtar Singh Khanda, जसवीर सिंह (Jasveer Singh) ने आयोजित किया था। इस हमले में शामिल लोगों की पहचान एनआईए ने कर ली थी। इसमें कई भारतीय और विदेशी खालिस्तानी शामिल थे।

ये भी पढ़ें – आर्टिकल 370: चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज से सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

लंदन से मिले साक्ष्य?
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों के हमले के बाद एनआईए ने जांच शुरू कर दी थी। एनआईए का एक दल लंदन भी गया था, वहां सामान्य जनों और विभिन्न माध्यमों से जानकारियों इकट्ठा करने के बाद यह दल भारत लौटा है। वहां से जुटाई गई जानकारी के आधार पर छापेमारी की जा रही है। एनआईए को छापेमारी में डिजिटल डेटा प्राप्त हुआ है, जिसमें लंदन के हमले में सम्मिलित लोगों की जानकारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.