न्यूयॉर्क में फायरिंग, 13 को कर दिया छलनी

न्यूयॉर्क में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है।

107

विश्व का सबसे सुरक्षित देश अमेरिका अपने सिरफिरों से परेशान है। वहां परदेस से कोई हमला नहीं कर सकता लेकिन, उसके अपने ही सिरफिरे ऐसे हैं कि, खिलौने की तरह बिक रहे अग्नेयास्त्रों को सार्वजनिक स्थानों पर ले जाकर लोगों को भून रहे हैं। न्यूयार्क के ब्रूकलिन में स्थित सन सेट पार्क सबवे स्टेशन में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी है। जिसमें 13 लोग घायल हो गए हैं।

मंगलवार की सुबह ब्रूकलिन के लिए अमंगलकारी हो गई। यहां के सबवे स्टेशन पर मेट्रो कंस्ट्रक्शन वर्कर का कपड़ा पहनकर एक व्यक्ति घुसा था। उसनें लोगों पर गोली चला दी। जिसमें 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूयार्क के समय के अनुसार यह घटना सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग हुई है। इस समय लोग अपने कार्यालयों को जाते हैं।

ये भी पढ़ें – UP MLC Election प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ‘सुदामा’ को ‘अन्नपूर्णा’ ने हराया… प्रदेश में भाजपा का विजय जुलूस, सपा साफ

न्यूयॉर्क शहर मेट्रो और सार्वजनिक साधनों से यात्रा करनेवालों का शहर है। विश्व के सबसे महंगे शहर में जनसंख्या अधिक है जबकि, शहर का क्षेत्रफल उनके अनुपात में कम है। ऐसे में लोगों को छोटे-छोटे अपार्टमेंट में रहना पड़ता है।

इस परिस्थिति में अधिकांश जनसंख्या के पास अपनी गाड़ी नहीं है। इसका मूल कारण है कि, यहां पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में सार्वजनिक वाहनों का उपयोग अधिक होता है। मेट्रो स्टेशन पर इसिलिए भारी भीड़ होती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.