महाराष्ट्र में मस्जिदों के भोंगे पर राज का अल्टिमेटम… जानें क्या कहा उत्तर सभा में?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

102

मुंबई से लगे ठाणें में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की उत्तर सभा हुई। इसमें उन्होंने, अपना पक्ष एक बार फिर स्पष्ट किया कि, मुस्लिम अपना धर्म घर में रखें, नमाज घर में पढ़ें। राज ठाकरे ने हमेशा ही कहा है कि, धर्म को घर में रखना चाहिये। ये सभी पर लागू होता है। त्योहारों के समय कुछ बातों को समझा जा सकता है, परंतु 365 दिन ये नहीं चलेगा।

3 का अल्टिमेटम
ऐसा कोई धर्म नहीं है, जो दूसरों को परेशान करता हो। रमजान है, हम समझ सकते हैं, हमारा भी गणेशोत्सव होता है, नवत्रोत्सव होता है। त्योहारों के समय हम समझ सकते हैं, लेकिन 365 दिन तुम किसे सुनाते हो। 3 तारीख को रमजान ईद है। कोई दंगा, धार्मिक उन्माद हम उत्पन्न करना नहीं चाहते हैं। हमें महाराष्ट्र का स्वास्थ्य नहीं बिगाड़ना है। 12 अप्रैल से 3 मई के बीच मस्जिदों के सभी भोंगे (लाउड स्पीकर) उतर जाने चाहिये, 3 तारीख के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। राज ठाकरे ने आह्वान किया है कि, 3 तारीख तक नहीं सुने तो, जिस मस्जिद में भोंगे लगे होंगे उसके बाहर हनुमान चालिसा लगना ही चाहिये।

इसे मराठी में पढ़ें – ‘3 मे पर्यंत भोंगे उतरले नाहीत तर…’ राज ठाकरेंचे अल्टिमेटम

हनुमान चालिसा लगाएंगे ही
यह बात यदि ठीक से नहीं समझते होंगे तो हम मस्जिद के बाहर हनुमान चालिसा लगाएंगे ही। वातावरण हम नहीं बिगाड़ रहे। यह धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक विषय है। छात्र, वृद्ध और महिलाओं को इससे दिक्कत होती है। कानों को दिक्कत होती है तो लाउड स्पीकर तो उतारना ही होगा। अब हम इससे पीछे नहीं हटेंगे, जो करना होगा वह कर लो।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.