West Bengal: पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, तो उल्बेरिया में हुआ ऐसा कांड

पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये। आरोप है कि 20 मई  की देर रात बदमाशों के एक समूह ने भाजपा समर्थकों के घर पर हमला कर दिया।

346

West Bengal के हावड़ा जिला अंतर्गत उलूबेरिया में 21 मई को तड़के स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता के घर पर बमबारी की गई है। तृणमूल ने इसके लिये भाजपा पर आरोप लगाये हैं। दूसरी तरफ पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना हुई है।

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बमबारी
आरोप है कि 21 मई को तड़के करीब तीन बजे उलुबेरिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 के दुआरीपाड़ा में बदमाशों ने तृणमूल कार्यकर्ता तन्मय पूरकायत के घर पर बम फेंका। हमले के वक्त तन्मय अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में भाजपा का हाथ है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को मानने से इनकार किया है। दर्ज शिकायत के आधार पर उलुबेरिया थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Singapore Airlines: सिंगापुर एयरलाइंस की प्लेन में बड़े पैमाने पर टर्बुलेन्स; एक की मौत, कई घायल

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
दूसरी तरफ पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये। आरोप है कि 20 मई  की देर रात बदमाशों के एक समूह ने भाजपा समर्थकों के घर पर हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा ने इस घटना के पीछे तृणमूल का हाथ बताया है। हालांकि, तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को मानने से इनकार किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.