Mumbai: नए साल का जश्नः शराब के नशे में वाहन चला रहे 229 चालक गिरफ्तार

145

Mumbai: 31 दिसंबर के जश्न के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा लागू की गई नाकाबंदी के दौरान 229 शराबी ड्राइवरों को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मुंबई शहर और उपनगरों में की गई है। मुंबई में विभिन्न स्थानों पर किए गए नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 9 हजार 25 वाहनों की जांच की और 3 हजार वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न मोटर वाहन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की।

पुराने साल को विदाई देने और नए साल का स्वागत करने के लिए मुंबई के पिकनिक स्पॉट चौपाटी, गेटवे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हुए।

West Bengal: टीएमसी नेताओं की इस घोषणा से इंडी गठबंधन का संकट बढ़ना निश्चित

सुरक्षा के लिए और जश्न में खलल रोकने के लिए हजारों की संख्या में मुंबई पुलिस सड़कों पर उतर आई थी।मुंबई में कोई भी अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही थी। शहर में नाकेबंदी की गई  और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस का ध्यान रहा।

मुंबई पुलिस और यातायात विभाग ने मुंबई और उपनगरों में कुल 112 स्थानों पर वाहनों की जांच की। विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 229 लोगों के खिलाफ ड्रक एंड ड्राइव की कार्रवाई की गई है, जिनमें 2410 बिना हेलमेट के, 320 लोग शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.