ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्कॉटलैंड की 38 साल की एलिजाबेथ जेन रॉस (Elizabeth Jane Ross) की सनसनीखेज हत्या के मामले में अफगान नागरिक और पेशेवर बॉक्सर शरीफ अहमदजई (Sharif Ahmadzai) को पुलिस ने धर दबोचा है। 26 वर्षीय आरोपी अहमदजई पर हत्या के अलावा लूटपाट और अवैध हथियार रखने के गंभीर आरोप भी दर्ज किए गए हैं। एलिजाबेथ एथेंस में शरणार्थियों की मदद करने वाले एक संगठन से बतौर वालंटियर जुड़ी हुई थीं और जून के अंतिम सप्ताह में ही ग्रीस पहुंची थीं। एलिजाबेथ को उनके करीबी लोग और परिवार ‘लीसा’ के नाम से पुकारते थे। (Athens)
सूटकेस में मिला था शव
कई दिनों से लापता चल रही एलिजाबेथ का शव गत 18 जुलाई 2026 को एक वीरान इमारत के भीतर रखे सूटकेस से बरामद किया गया था। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया। (Athens)
यह भी पढ़ें: Bombay HC का कड़ा रुख, हड़ताली डॉक्टरों को दिया ये निर्देश
हत्या से इनकार, शव ठिकाने लगाने की बात स्वीकार
पूछताछ में आरोपी अहमदजई ने महिला की हत्या करने की बात से भले ही पल्ला झाड़ लिया हो, लेकिन उसने मृतका के शव को ठिकाने लगाने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस के हाथ 16 जुलाई की रात का एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है, जिसमें वह शव को ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। (Athens)
Chilling moment Afghan champion boxer rolls suitcase carrying body of Scottish woman through Greek street
26yo Sharif Ahmadzai arrested in connection with murder of Elisabeth Jane Ross
Ahmadzai met Ross through Love Every Nation, refugee charity he set up with his American wife pic.twitter.com/dyWgLWj3Cv
— RT (@RT_com) August 4, 2026
ATM से निकाले 10,000 यूरो
आरोपी अहमदजई ने यह भी स्वीकारा है कि उसने मृतका के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर एटीएम से लगभग 10,000 यूरो निकाल लिए थे। पुलिस को अंदेशा है कि 10 जुलाई को लीसा उसी के द्वारा दिलाए गए एक अपार्टमेंट में शिफ्ट किया था, जहां दम घुटने से उसकी जान चली गई। मौत के बाद उनके फोन से फर्जी संदेश भेजकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई, जिससे मामले की रिपोर्ट दर्ज होने में विलंब हुआ। (Athens)
यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Scam: हेल्थ स्कीम में फर्जी क्लेम का बड़ा खुलासा, घोटाले की जांच के लिए SIT गठित
धार्मिक एंगल की पड़ताल
जांच एजेंसियां इस बात की भी गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कोई धार्मिक वजह जुड़ी है। आरोपी अहमदजई ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर चैरिटी और ईसाई धर्म से जुड़े संगठनों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते पुलिस इस एंगल से भी मामले की हर परत खंगाल रही है। (Athens)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
