मुकेश अंबानी के बंगले के पास से स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन मिलने से हड़कंप!

उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित बंगलो एंटीलिया के बाहर संदिग्ध अवस्था में स्कॉर्पियो कार पाए जाने से हड़कंप मच गया।

63

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलिशान बंगलो एंटीलिया के बाहर संदिग्ध अवस्था में स्कॉर्पियो कार पाए जाने से हड़कंप मच गया। इस कार से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और एटीएस की टीम फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गाड़ी से कुछ पेपर्स मिलने की भी जानकारी मिली है, लेकिन उसमें क्या लिखा गया है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जांच जारीः गृह मंत्री
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मुंबई में मुकेश अंबानी के बंगलो से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। उसमें जिलेटिन की छड़ें पाई गई हैं। उसकी जांच पुलिस की मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा में संदिग्घ अवस्था में गाड़ी मिली है। गाड़ी की जांच में जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई हैं। यह असेंबल्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस नहीं है। फिलहाल जांच जारी है।

ये भी पढेंः पश्चिम बंगाल चुनावः भाजपा ऐसे बढ़ा रही है अपनी ताकत!

क्या है जिलेटिन?
जिलेटिन एक विस्फोटक सामग्री है। तकनीकी भाषा में इसे नाइट्रोसेल्यूलोज या गन कॉटन कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पहाड़ों और चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है। यह एक उच्च क्षमतावाला विस्फोटक है। इसके इस्तेमाल के दैरान काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.