PM Modi Birthday: काशी के गंगाजल से गुजरात में महा-जलाभिषेक! जानिए, अनुराग अवस्थी के इस बयान के पीछे कौन सा बड़ा संदेश छुपा है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनारस से वडनगर के लिए जा रही बाइक यात्रा उन्नाव की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी और कई जगह कार्यक्रम कर बाइक यात्रियाें का स्वागत भी किया गया

9
PM Modi Birthday celebration event with local leaders.
Local leaders gather to celebrate PM Modi's birthday.

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनारस से वडनगर के लिए जा रही बाइक यात्रा उन्नाव की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी और कई जगह कार्यक्रम कर बाइक यात्रियाें का स्वागत भी किया गया।(PM Modi Birthday)

जनपद उन्नाव की सदर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा के प्रवेश करते ही सभी स्वागत स्थलों पर पुष्प वर्षा की गई तथा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के बीच स्थानीय संगीत, बीन, ढोल, नगाड़े और बैगपाइपर बैंड की गूंज के साथ यात्रियों का भव्य अभिनंदन हुआ। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बाईपास पर अवनीश गुप्ता व गोलू के नेतृत्व में स्वागत हुआ। बाबूगंज स्थित हरदोई पुल के पास शास्त्री प्रतिमा पर दिव्यांग बच्चों ने अत्यंत स्नेह व आत्मीयता से यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शास्त्री पार्क में जिला उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय व विजय राजपूत आदि कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा आगे चली।(PM Modi Birthday)

सरोसी जनसभा के बाद हाजीपुर पहुँचने पर नीलम सोनी के नेतृत्व में मातृशक्ति व महिलाओं ने युवा यात्रियों की आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर नका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत परियर में रवी मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा का अभिनंदन हुआ तथा सुरेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित पारंपरिक आल्हा गायन ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी, जिसका यात्रियों व जनमानस ने भरपूर आनंद लिया। यात्रियों ने परियर स्थित मां जगत जननी जानकी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके बाद परियर पुल से बिल्हौर विधानसभा के लिए प्रस्थान किया, जहाँ भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने यात्रा दल की अगवानी कर उन्हें रिसीव किया।(PM Modi Birthday)

ये भी पढ़ेंः कैपिटल में अचानक क्यों होने जा रहा है ‘आंगन का मिलन’? जानिए, Delhi Government के इस खास फैसले का इनसाइड सच

कार्यक्रम के विभिन्न पड़ावों एवं व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, यात्रा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित यादव, कमल बाजपेई ,आदित्य जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।(PM Modi Birthday)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.