मुंबईः इमारत हादसे में मृतकों की संख्या हुई 19, घायलों की संख्या 22

मुंबई के कुर्ला इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसके साथ ही चार लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है।

99

मुंबई के कुर्ला इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। मलबे से निकाले गए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल विभाग के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार 19 मृतकों के साथ ही 22 लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही 9-10 लोगों को उपचार के छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिताः झारखंड की ये तीन खिलाड़ी दिखाएंगी जलवा

जर्जर थी इमारत
प्राप्त जानकारी के अनुसार इमारत काफी जर्जर थी और 2013 से पहले ही मरम्मत और फिर इमारत गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि इमारत को सी-1 श्रेणी में रखा गया था यानी वह रहने लायक बिलकुल भी नहीं थी। लेकिन कुछ रहिवासियों ने इसका विरोध किया था। उसके बाद इसे सी-2 श्रेणी में घोषित कर दिया गया था। इसका अर्थ यह है कि मरम्मत कराकर उसमें रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा
इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की जांच कराने की भी बात कही है। उन्होंने कहा है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

पीएम की संवेदना, आर्थिक सहायता की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पीएम की ओर से मृतकों को दो लाख रूपए और घायलों को पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.