मणिपुर : कुकी उग्रवादियों ने की मैतेई किसानों पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 9 घायल

कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल नौ लोग घायल हो गए।

198

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक बार फिर मैतेई किसानों की हत्या का मामला सामने आया है। मणिपुर से प्राप्त अनौपचारिक सूचना के अनुसार संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने 29 अगस्त की सुबह मैतेई गांव के नारायणसेना मानिंग लौबुक में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों पर कथित तौर पर गोलीबारी की। इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। साथ ही 38 वर्षीय किसान सालाम जोटिन को सीने में गोली लगी है। उन्हें तुरंत राज मेडिसिटी ले जाया गया।

खबरों के अनुसार, कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल नौ लोग घायल हो गए। गोलीबारी उस समय की गई, जब राज्य सुरक्षा बलों और ग्राम स्वयंसेवकों को नारायणसेना मानिंग लौबुक के पश्चिमी हिस्से में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों से मुकाबला करने के लिए संगठित किया गया था। इस गोलीबारी में दो व्यक्ति की जान चली गई।

अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की खबर
इस बीच, बिष्णुपुर जिले के फुबाला मानिंग और थमनापोकी जैसे स्थानों से गोलीबारी की घटनाओं की भी सूचना मिली है। नारायणसेना की घटना में संगडो गांव का एक संदिग्ध कुकी उग्रवादी भी घायल हो गया और बाद में जिला अस्पताल चूड़ाचंदपुर में उसकी मौत हो गई।

Mumbai: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फिर क्या हुआ? जानिये, इस खबर में

सवालों के घेरे में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल
नारायणसेना और आसपास के इलाकों में महिलाओं ने अपने धान के खेतों में काम कर रहे किसानों को कुकी उग्रवादियों के हमले से नहीं रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ”बफर जोन” क्षेत्र में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों पर यह भी आरोप लगाया कि पहाड़ी क्षेत्र से सशस्त्र बदमाशों ने ”बफर जोन” को पार किया और जब उन्होंने हमला किया तब भी वे मूकदर्शक बने रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.