गाजियाबाद में बड़ा हादसा, मकान गिरने से अफरा-तफरी; मलबे में दब गये कई लोग

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर इलाके में मकान ढहने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

113

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर इलाके में मकान (House) गिरने से हड़कंप मच गया है। मलबे (Debris) में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी है और खबर लिखे जाने तक कई लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घर बिना खंभों के बनाया गया था। मकान गिरने के बाद पुलिस के साथ स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हैं। इस मामले में अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: बरसाना में बड़ी दुर्घटना, मंदिर में दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत

कई लोग घायल
वहीं, कुछ दिन पहले भी एक निर्माणाधीन मकान ढह गया था। यहां कई अन्य मकान भी जर्जर हालत में हैं। ऐसे में उन घरों में रहने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया जा सकता है। उस दौरान कई लोग घायल भी हुए थे।

मिट्टी का घर
पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। यह घर मिट्टी का बना हुआ था।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.