Maharashtra: 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ के अवसर पर अहिल्यानगर शहर के शॉर्ट ब्रेक कैफे, जावा जंक्शन, टाइटन शोरूम के पास आयोजित तथाकथित ‘सनडाऊनर कॉफी रेव पार्टी’ (Sundowner Coffee Rave Party) कार्यक्रम का हिंदू जनजागृति समिति सहित विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने तीव्र विरोध किया। इस विरोध के कारण उक्त कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है तथा पुलिस ने समिति पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी है। साथ ही संबंधित इंस्टाग्राम पेज पर विज्ञापन हटा दिया गया है। यह हिंदुओं की एकजुटता की विजय है। इस प्रकार समाजविघातक कार्यक्रमों को रोकना ही संस्कृति रक्षण है, ऐसी भूमिका हिंदू जनजागृति समिति के जिला समन्वयक रामेश्वर भुकन ने इस समय व्यक्त की।(Maharashtra)
हिंदू जनजागृति समिति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अहिल्यानगर के जिलाधिकारी पंकज आशिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री. सोमनाथ घारगे को ज्ञापन सौंपकर इस कार्यक्रम को अनुमति न देने या दी गई अनुमति तत्काल रद्द करने की मांग की थी। देशभर के रेव पार्टियों में MDMA, LSD, गांजा, चरस, कोकेन आदि नशीले पदार्थों का उपयोग होता रहा है, जो पुलिस कार्रवाइयों से उजागर हुआ है। NDPS कानून द्वारा इन पदार्थों पर प्रतिबंध होने पर भी ऐसे कार्यक्रमों से नशीले पदार्थों की बिक्री का खतरा पैदा होता है।(Maharashtra)
अहिल्यानगर शिक्षा का केंद्र है तथा यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी निवास करते हैं। रेव पार्टियों से युवाओं में व्यसनाधीनता बढ़कर उनके भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। मद्य एवं नशीले पदार्थों के प्रभाव में महिलाओं पर छेड़छाड़, अत्याचार, अश्लील चित्रण तथा कानून-व्यवस्था का प्रश्न उत्पन्न होता है, जो पूर्व की अनेक घटनाओं से सिद्ध है। साथ ही इसमें जानबूझकर लड़कियों को छूट या कम कीमत पर प्रवेश देकर आमंत्रित करने से ‘लव जिहाद’ की घटनाओं में वृद्धि होने का भय व्यक्त किया गया था।(Maharashtra)
इस समय हिंदू जनजागृति समिति के जिला समन्वयक रामेश्वर भुकन, जिला हिंदू संघटक बापू ठाणगे, भाजपा महिला मोर्चा राज्य सचिव गीता गिल्डा, भाजपा कार्यालय मंत्री मुकुल गंधे, बजरंग दल के नाना मोरे, हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के अजिंक्य गायकवाड, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के भरत शिंदे, सुनील शिंदे, रणरागिणी शाखा की सुरेखा विद्ये, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश जोशी, हिंदू टाइम्स की संपादिका स्नेहा जोशी, रवि गाली आदि उपस्थित थे। ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सभी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के सतत प्रयासों से उक्त रेव पार्टी रद्द हुई, इसके लिए सभी संगठनों का आभार तथा ईश्वरचरणों में कृतज्ञता व्यक्त की गई। (Maharashtra)

