Delhi: दिल्ली से गूंजा ‘घरवापसी’ का शंखनाद, 25 से अधिक हिंदू संगठनों ने लिया राष्ट्रव्यापी पुनर्जागरण का संकल्प

दिल्ली में हाल ही में आयोजित घर वापसी सम्मेलन में घर वापसी अभियान का संकल्प किया गया। इस सम्मेलन में देश-भर के 25 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, उद्यमी एवं घर वापसी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

77
घर वापसी सम्मेलन में वक्ता और उपस्थित लोग
दिल्ली में आयोजित घर वापसी सम्मेलन का दृश्य।

Delhi: दिल्ली में हाल ही में आयोजित घर वापसी सम्मेलन में घर वापसी अभियान का संकल्प किया गया। इस सम्मेलन में देश-भर के 25 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, उद्यमी एवं घर वापसी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।(Delhi)

यह घर वापसी सम्मेलन हिन्दू जनजागृति समिति , “सनातन घरवापसी फाउंडेशन” तथा “सनातन संवाद” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।(Delhi)

सम्मेलन में घर वापसी अभियान से संबंधित विभिन्न सामाजिक, कानूनी, आर्थिक एवं राजनीतिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, इन चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए ठोस और व्यवहारिक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।(Delhi)

इस अवसर पर देशभर में कार्यरत घर वापसी से जुड़े संगठनों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल मंच [www.sanatansamvaad.com] का औपचारिक अनावरण भी किया गया।(Delhi)

ये भी पढ़ेंः Swatantryaveer Savarkar: सावरकर की जन्मस्थली पर भावुक हुए साक्षी महाराज; बोले- “जल्द मिलेगी खुशखबरी, सावरकर को ‘भारत रत्न’ दिलाने के लिए मैं हूं प्रयासरत”

सम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु घर वापसी अभियान को देशभर में पुनः सशक्त रूप से जागृत किया जाएगा तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठित और सतत प्रयास किए जाएंगे।(Delhi)

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.