Madhya Pradesh : चार आईएएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के कलेक्टर भी इधर से उधर

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 14 मई देर शाम आदेश जारी किए गए।

86

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 मई देर शाम आदेश जारी किए गए। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ, उनमें तीन जिलों के कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी को नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह निवाड़ी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को रतलाम जिला कलेक्टर पदस्थ किया गया है और उनकी जगह जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) तरुण भटनागर को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की दुर्घटना में मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

सात अधिकारियों का तबादला
राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 14 मई देर शाम आदेश जारी किए गए। जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ, उनमें पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक को हटाया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ
जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है, जबकि उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय भोपाल डी. श्रीनिवास वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर पदस्थ किया है।

पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ
इसी तरह सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, जबकि झाबुआ के पुलिस अधीक्षक आशुतोष को सतना जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सतना जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को खरगोन में पुलिस अधीक्षक और इंदौर के नगरीय पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को झाबुआ जिले में पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का भी ट्रांसफर
वहीं, राज्य शासन ने एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के दो पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थपना की है। इनमें इंदौर के पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) मनीष खत्री को खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.